लॉगिन

बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, जंगल छोड़कर जगदलपुर पहुंचा डीवीसीएम कमलू

Chhattisgarh October 28, 2025 रिपोर्टर: shailesh
बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, जंगल छोड़कर जगदलपुर पहुंचा डीवीसीएम कमलू

बस्तर में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, जंगल छोड़कर जगदलपुर पहुंचा डीवीसीएम कमलू

बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार भाकपा माओवादी संगठन का शीर्ष नेता कमलू जल्द ही आत्मसमर्पण कर सकता हैं। बताया जा रहा है कि कमलू लंबे समय से नक्सल संगठन में डीवीसीएम (डिवीजनल कमेटी मेंबर) के पद पर सक्रिय था और करीब 25 से 30 वर्षों से माओवादी गतिविधियों में जुड़ा हुआ है।

सूत्रों का कहना है कि कमलू ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई है। यदि यह आत्मसमर्पण होता है, तो बीजापुर में माओवादी मोर्चे पर यह एक बड़ी सफलता मानी जाएगी। प्रशासन ने फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियाँ पूरी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।

आपकों बता दें कि बीते दिनों छत्तीसगढ़ में एक साथ 210 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। जिसमें रुपेश कई बड़े कमांडरों ने भी हथियार डाल दिए हैं, सीएम विष्णुदेव साय ने भी इसे ऐतिहासिक बताया है। जंगलों से निकलकर सभी नक्सलियों ने जिला मुख्यालय जगदलपुर में हथियार सौंपे और सरेंडर कर दिया। इनमें बस्तर रीजन से आने वाले 140 नक्सली जबकि कांकेर के 60 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds