लॉगिन

मुंबई से साइबर ठगों का गैंग गिरफ्तार, 50 करोड़ के ऑनलाइन फ्रॉड का खैरागढ़ पुलिस ने किया भंडाफोड़

Chhattisgarh October 27, 2025 रिपोर्टर: shailesh
मुंबई से साइबर ठगों का गैंग गिरफ्तार, 50 करोड़ के ऑनलाइन फ्रॉड का खैरागढ़ पुलिस ने किया भंडाफोड़

मुंबई से साइबर ठगों का गैंग गिरफ्तार, 50 करोड़ के ऑनलाइन फ्रॉड का खैरागढ़ पुलिस ने किया भंडाफोड़

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे देश के साइबर अपराध जगत को हिला दिया है. सिर्फ 64 हजार रुपए की ठगी की जांच ने पुलिस को 50 करोड़ से भी अधिक मेगा फ्रॉड नेटवर्क तक पहुंचा दिया.

50 करोड़ के ऑनलाइन फ्रॉड का खैरागढ़ पुलिस ने किया भंडाफोड़

खैरागढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50 करोड़ रुपये के ऑनलाइन ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है. यह अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड गैंग मुंबई के डोम्बिवली और कल्याण क्षेत्र से संचालित हो रहा था, जो सोशल मीडिया और ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के जरिए देशभर के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर रहा था.

8 आरोपी गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

पुलिस ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 05 लैपटॉप, 14 एंड्रॉइड फोन, 51 बैंक पासबुक, 51 एटीएम कार्ड, 15 चेकबुक और 25 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने 100 से अधिक फर्जी बैंक खाते और सिम कार्ड का उपयोग करते हुए, लगभग 50 करोड़ रुपये से अधिक का ऑनलाइन लेनदेन किया.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds