लॉगिन

सेंट्रल जेल में कुख्यात बदमाश के पास मोबाइल, हुआ खुलासा तो आईजी ने लिया एक्शन, 3 जवान सस्पेंड

Chhattisgarh October 27, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सेंट्रल जेल में कुख्यात बदमाश के पास मोबाइल, हुआ खुलासा तो आईजी ने लिया एक्शन, 3 जवान सस्पेंड

सेंट्रल जेल में कुख्यात बदमाश के पास मोबाइल, हुआ खुलासा तो आईजी ने लिया एक्शन, 3 जवान सस्पेंड

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा में तीन पुलिस जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है. अंबिकापुर सेंट्रल जेल में कुख्यात बदमाश अंश पंडित को मोबाइल सुविधा के मामले में यह एक्शन लिया गया है. जेल परिसर में जिला बदर आरोपी अंश पंडित द्वारा मोबाइल फोन में बातचीत करने का वीडियो वायरल हुआ था. इस मामले में आईजी के निर्देश के बाद यह एक्शन लिया गया है.

3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

सरगुजा की अंबिकापुर सेंट्रल जेल का एक वीडियो कुछ दिनों पहले सामने आया था. यहां जिला बदर आरोपी और कुख्यात बदमाश अंश पंडित को जेल परिसर में फोन में बातचीत करते हुए देखा गया था. वीडियो सामने आने के बाद आईजी के निर्देश पर एसएसपी राजेश अग्रवाल ने बड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. इनमें आरक्षक सुशील खेस, परवेज फिरदौसी और डॉ सीम सिद्दार शामिल हैं, जिनके खिलाफ यह एक्शन लिया गया है.

लापरवाही का वीडियो वायरल

हाल ही में सेंट्रल जेल अंबिकापुर से लापरवाही का एक वीडियो सामने आया था. इस वीडियो में जिला बदर आरोपी और कुख्यात बदमाश अंश पंडित जेल परिसर में मोबाइल पर बात करते हुए नजर आ रहा था. हैरानी की बात यह है कि जेल के मेन गेट पर जब वह बात कर रहा था तब वहां पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया.

बता दें कि अंश पंडित को पुलिस के सहायक उप निरीक्षक के घर में घुसकर अपने साथियों के साथ मारपीट करने के आरोप में जेल भेजा गया है. इस वायरल वीडियो ने पूरे जेल प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए थे, जिसके बाद अब यह एक्शन लिया गया है.आईजी के निर्देश के बाद तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds