लॉगिन

पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश : प्रेमी से करवाया पति पर जानलेवा हमला, आरोपी पत्नी गिरफ्तार प्रेमी फरार

Chhattisgarh October 27, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश : प्रेमी से करवाया पति पर जानलेवा हमला, आरोपी पत्नी गिरफ्तार प्रेमी फरार

पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश : प्रेमी से करवाया पति पर जानलेवा हमला, आरोपी पत्नी गिरफ्तार प्रेमी फरार

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में पति पर हमला करवाने वाली पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीँ, महिला का प्रेमी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। महिला ने कबूल किया है कि उसी ने पति के हत्या की सजिश प्रेमी के साथ मिलकर रची थी। फिलहाल पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, उमा शंकर कुंभकार उम्र 36 वर्ष निवासी भवानी नगर सिमगा की की शादी निशा कुंभकार से 9 माह पूर्व शंकर कुंभकार के साथ सामाजिक रीति रिवाज से हुई है। शादी के पहले से ही निशा का प्रेम संबंध दूसरे युवक से था। शादी के बाद से निशा को अपने प्रेमी के साथ मिलने जुलने में परेशानिया होती थी, जिस वजह से उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति उमाशंकर कुंभकार को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

योजना के अनुसार 25 अक्टूबर को निशा ने अपने प्रेमी को फोन कर सिमगा बुलाया और शाम 7:30 बजे अपने एक परिचित को बेमेतरा पुराना पुल के पास पैसों की जरूरत होना बताकर पति उमाशंकर कुंभकार को वहां पर भेजा, जिस पर पहले से तैयार आरोपी प्रेमी द्वारा किसी धारदार हथियार से उमाशंकर पर हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी प्रेमी वहां से भाग निकला। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्रमांक 596/2025 धारा 109,61(2) क बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना सिमगा पुलिस द्वारा जांच व विवेचना शुरू की गई। आरोपिया निशा कुंभकार को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपिया द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जान से मारने की योजना बनाये थे। प्रेमी के माध्यम से किसी घातक हथियार से प्राणघातक हमला कर अपने पति को गंभीर चोंट पहुंचाना स्वीकार की। प्रकरण में आरोपिया को 26.10.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण विवेचना में है तथा प्रकरण में फरार एक अन्य आरोपी की थाना सिमगा पुलिस द्वारा सरगर्मी से पता तलाश की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds