लॉगिन

कालेज छात्रा ने लगाई फांसी : माता-पिता के अलगाव से परेशान होने की आशंका, पुलिस कर रही जांच

Chhattisgarh October 27, 2025 रिपोर्टर: shailesh
कालेज छात्रा ने लगाई फांसी : माता-पिता के अलगाव से परेशान होने की आशंका, पुलिस कर रही जांच

कालेज छात्रा ने लगाई फांसी : माता-पिता के अलगाव से परेशान होने की आशंका, पुलिस कर रही जांच

रायपुर. साइंस कॉलेज में एमएससी की पढ़ाई कर रही 25 वर्षीय एक छात्रा ने सुंदरनगर स्थित किराए के मकान में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. पुलिस मर्ग कायम करके नौ दिनों से जांच कर रही है. खुदकुशी की वजह सामने नहीं आई है. पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है.

मृतका प्रज्ञा शर्मा पिता अशोक शर्मा का परिवार मूलतः बेमेतरा जिले का निवासी है. छात्रा की एक सहेली 17 अक्टूबर को उससे मिलने किराए के मकान में गई, तब उसने दरवाजा खुला पाया. दरवाजा भीतर से बंद नहीं था. सहेली भीतर गई तो सीलिंग फैन के रॉड में प्रज्ञा शर्मा की लाश फांसी पर लटकी हुई थी. छात्रा सुंदरनगर आदर्श चौक स्थित रामजी कुंज में रहती थी और वहीं घटना हुई है.

सुसाइड नोट हुआ बरामद

सुसाइड नोट में लिखा, मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक छात्रा ने सुसाइड नोट लिखा है लेकिन उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया है. उसने यह भी लिखा है कि उसे पिता का प्यार नहीं मिला. दरअसल छात्रा के माता-पिता में अलगाव हो चुका है. पिता इन दिनों बीमार हैं और मां शासकीय नौकरी में महासमुंद में पदस्थ हैं. पुलिस को छात्रा का पता बस स्टैंड के पास महासमुंद बताया गया है. थाने के विवेचना अधिकारी के मुताबिक परिजन अभी शोक में हैं. उनका विस्तृत बयान दर्ज नहीं किया गया है. परिजनों से पूछताछ और जांच के बाद पता चलेगा कि प्रज्ञा ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds