लॉगिन

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मिले शव की असलम अंसारी के रूप में हुई पहचान, 1 हफ्ते से गायब था छात्र, जांच में हुई पुष्टि

Chhattisgarh October 26, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मिले शव की असलम अंसारी के रूप में हुई पहचान, 1 हफ्ते से गायब था छात्र, जांच में हुई पुष्टि

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मिले शव की असलम अंसारी के रूप में हुई पहचान, 1 हफ्ते से गायब था छात्र, जांच में हुई पुष्टि

बिलासपुर : शहर के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में फिजिक्स डिपार्टमेंट के स्टूडेंट असलम अंसारी की मौत के बाद बवाल मच गया है. 2 दिन पहले सेंट्रल यूनिवर्सिटी के यूटीडी में तालाब में छात्र की लाश तैरते हुए मिली थी. वह बिहार से यहां पढ़ने आया था, लेकिन सिस्टम की लापरवाही के कारण उसकी मौत हो गई है.

यूनिवर्सिटी में मिले शव की असलम अंसारी के रूप में हुई पहचान

बिहार से असलम के भाई कौशलबेर अंसारी का कहना है कि छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े यूनिवर्सिटी में उन्होंने अपने भाई को पढ़ने भेजा था. वो चाहते थे कि उनका भाई इस यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएशन कर निकले, लेकिन एक ग्रेजुएट भाई के बजाय सेंट्रल यूनिवर्सिटी, उनके परिवार को उनके भाई का मृत देह सौंपने वाला है. इससे पूरा परिवार सदमे में चला गया है.

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल, परिवार ने लगाई गुहार

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के विवेकानंद बालक छात्रावास में 21 अक्टूबर से असलम अंसारी फोन पर बात करते हुए निकला था. जिसके बाद उसकी वापसी नहीं हुई. आखिर यूटीडी के पास तालाब में वह क्या करने गया था? उसकी मौत की क्या कारण है? छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े केंद्रीय विश्वविद्यालय में इतनी बड़ी लापरवाही आखिर कैसे हो गई? सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्रों की सुरक्षा का जिम्मा आखिर किसका है?

यहां लगाए गए 200 से ज्यादा गार्ड आखिर किस काम के लिए लगे हुए हैं? सुरक्षा के नाम पर सेंट्रल यूनिवर्सिटी आखिर किस बात के लिए लाखों रुपए खर्च कर रही है, फिलहाल इस बात का जवाब किसी के पास नहीं है यही कारण है. सेंट्रल यूनिवर्सिटी के मृतक छात्र असलम अंसारी का परिवार इस बात का जवाब चाहता है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds