लॉगिन

जुआ खेलने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, विधायक के भतीजे समेत 14 गिरफ्तार

Chhattisgarh October 26, 2025 रिपोर्टर: shailesh
जुआ खेलने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, विधायक के भतीजे समेत 14 गिरफ्तार

जुआ खेलने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, विधायक के भतीजे समेत 14 गिरफ्तार

बिलासपुर : सिविल लाइन थाने की पुलिस ने जरहाभाठा के जीनत पैलेस में दबिश देकर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए जुआरियों में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह का भतीजा विशाल सिंह, कांग्रेस नेता मुन्ना श्रीवास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक शामिल है. जिन्होंने अपने आपको कार्रवाई से बचाने और नाम नहीं आने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया. लेकिन किसी की एक नहीं चली, बल्कि सभी पर कार्रवाई हुई.

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष, विधायक के भतीजे समेत 14 गिरफ्तार

सिविल लाइन पुलिस ने जरहाभाठा के जीनत पैलेस में दबिश देकर 14 रसूखदार जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए जुआरियों में तखतपुर के कांग्रेस नेता मुन्ना श्रीवास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक शामिल है. जुआरियों के कब्जे से दो लाख 17 हजार रुपये जब्त किया है. जुआरियों को खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds