लॉगिन

बेखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद : महिला से की छेड़छाड़ और पुलिस पर भी किया हमला, आरोपियों का निकाला जुलूस

Chhattisgarh October 24, 2025 रिपोर्टर: shailesh
बेखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद : महिला से की छेड़छाड़ और पुलिस पर भी किया हमला, आरोपियों का निकाला जुलूस

बेखौफ बदमाशों के हौसले बुलंद : महिला से की छेड़छाड़ और पुलिस पर भी किया हमला, आरोपियों का निकाला जुलूस

दुर्ग : शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बढ़ चुके हैं कि अब वे पुलिस से भी बेखौफ होकर खुलेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लगातार बढ़ रहे अपराधों ने पुलिस की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है, फिलहाल पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल मामला 22 अक्टूबर की रात सामने आया, जब एक महिला अपने परिवार के साथ सूर्या मॉल स्थित पीवीआर सिनेमा में फिल्म देखने गई थी। फिल्म के दौरान दुर्ग निवासी ट्रांसपोर्टर सुजीत साव ने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया और छेड़छाड़ की।

जब महिला के पति और बेटे ने इसका विरोध किया तो सुजीत ने अपने रिश्तेदारों को फोन कर बुला लिया और महिला के परिवार के साथ मारपीट शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ने पर पीड़ित महिला ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी सुजीत और उसके साथियों ने हद पार करते हुए पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर दिया और गाली-गलौज शुरू कर दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्मृति नगर चौकी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुजीत साव समेत 4 अन्य आरोपियों शिवपूजन,सुजीत कुमार,जिगर साव और सागर साव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए आरोपियों का स्मृति नगर मॉल के सामने जुलूस निकालकर कानून व्यवस्था का संदेश भी दिया। फिलहाल सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

लेकिन यह घटना एक बार फिर इस बात का सबूत है कि दुर्ग में अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। लगातार हो रही मारपीट, छेड़छाड़ और हत्या जैसी घटनाएं पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। जनता अब प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और सख्त कानून व्यवस्था की मांग कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds