लॉगिन

रिमोट छीनने पर पति ने मारा थप्पड़ तो पत्नी ने दी जान, आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर सुनाई आपबीती

Chhattisgarh October 24, 2025 रिपोर्टर: shailesh
रिमोट छीनने पर पति ने मारा थप्पड़ तो पत्नी ने दी जान, आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर सुनाई आपबीती

रिमोट छीनने पर पति ने मारा थप्पड़ तो पत्नी ने दी जान, आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर सुनाई आपबीती

रायपुर : राजधानी रायपुर के चंगोराभाठा से 25 साल की नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपने पति-ससुर पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. जिसके बाद मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति और ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

रिमोट छीना तो पति ने मारा थप्पड़

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका मंजूषा गोस्वामी की शादी इसी साल 16 जनवरी को चंगोराभाठा निवासी आशीष गोस्वामी के साथ हुई थी. मंगलवार को मंजूषा का पति आशीष कमरे में टीवी देख रहा था. उसी वक्त मंजूषा ने उसके हाथ से रिमोट छीन लिया.‍ जिससे नाराज आशीष ने पत्नी का मोबाइल छीना और नीचे चला गया. इसी दौरान दोनों के बीच बहस बढ़ गई. बहस के बीच आशीष ने मंजूषा को अपने पिता और मां के सामने  थप्पड़ मार दिया.

पति के द्वारा प्रताड़ित किए जाने से नाराज मंजूषा ने खुद को कमरे में बंद कर लिया. कमरे में पहले मजूषा ने वीडियो बनाया और फिर साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई. जब कुछ देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो परिजनों को शक हुआ और उन्‍होंने दरवाजा तोड़ दिया. दरवाजा खुलने पर मंजूषा का शव पंखे से लटकता मिला.

पति और घरवालों पर प्रताड़ना का आरोप

मंजूषा ने वीडियो में अपने पति आशीष गोस्वामी पर आए दिन मारपीट का आरोप लगाया है. वहीं ससुर पूर्वेंद्र पूरी गोस्वामी, देवर अभिषेक और सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. वीडियो में मंजूषा कहती हुई दिखाई दे रही है कि, “मैं अपने जीवन से तंग आ चुकी हूं. मेरा पति आशीष, मेरा देवर अभिषेक, मेरी सास, मेरे ससुर सब मिलकर मुझे प्रताड़ित करते हैं. मेरे पास अब कोई रास्ता नहीं है.

10 महीने की शादी में 10 दिन भी चैन नहीं

वहीं वो आगे कहती है कि, ” मैं इन लोगों से तंग आ चुकी हूं. मेरी शादी के 10 महीने हो गए हैं, लेकिन मैं 10 दिन भी चैन से नहीं रह पाई हूं. मेरे पति ने आज मुझ पर दो बार हाथ उठाया है और झूठ भी कहा कि मैंने उस पर हाथ उठाया है. मेरे सास-ससुर अपने बेटे की ही तरफदारी करते हैं. दहेज के लिए भी प्रताड़ित करते हैं. मेरी मौत के जिम्मेदार मेरा पति, देवर और सास-ससुर हैं.”

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds