लॉगिन

भीषण सड़क हादसा : पिकअप पलटने से 25 लोग घायल, सांसद चिंतामणि महाराज ने घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया

Chhattisgarh October 23, 2025 रिपोर्टर: shailesh
भीषण सड़क हादसा : पिकअप पलटने से 25 लोग घायल, सांसद चिंतामणि महाराज ने घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया

भीषण सड़क हादसा : पिकअप पलटने से 25 लोग घायल, सांसद चिंतामणि महाराज ने घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. गोवर्धन पूजा में शामिल होकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई. इस हादसे में 25 लोग घायल हो गए हैं. वहीं पांच व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. अंबिकापुर से मैनपाट जाने वाले मार्ग में नवानगर के पास घाट में हादसा हुआ.

सांसद ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

अंबिकापुर जिले के नवानगर के पास घाट में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. इसमें 25 लोग घायल हो गए और 5 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ये हादसा हो गया. सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज भी गोवर्धन पूजा में शामिल होने के बाद लौट रहे थे. इस दौरान उन्होंने देखा कि एक पिकअप पलट गया है और लोग घायल हैं.

जब उन्हें मालूम चला कि एंबुलेंस को सूचना देने के बाद घटनास्थल पर नहीं पहुंची है तो उन्हें नाराजगी जताई. इसके साथ ही उन्होंने अपनी गाड़ी में घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने के निर्देश दिए. सांसद खुद घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों की मदद करते हुए दिखे. इस हादसे में संत समाज के लोगों को भी चोट पहुंची है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds