लॉगिन

क्राइम ब्रांच के 5 पुलिसकर्मियों पर कारोबारी ने लगाए गंभीर आरोप, जांच के बाद आरक्षक प्रशांत शुक्ला लाइन अटैच

Chhattisgarh October 23, 2025 रिपोर्टर: shailesh
क्राइम ब्रांच के 5 पुलिसकर्मियों पर कारोबारी ने लगाए गंभीर आरोप, जांच के बाद आरक्षक प्रशांत शुक्ला लाइन अटैच

क्राइम ब्रांच के 5 पुलिसकर्मियों पर कारोबारी ने लगाए गंभीर आरोप, जांच के बाद आरक्षक प्रशांत शुक्ला लाइन अटैच

रायपुर : राजधानी रायपुर में क्राइम ब्रांच के 5 पुलिसकर्मियों पर चोरी के गंभीर आरोप लगे हैं. पांचों पर दुर्ग एक कारोबारी ने अपनी कार से 2 लाख रुपए कैश चोरी करने के आरोप लगाए हैं. इस मामले की शिकायत के बाद दुर्ग एसएसपी ने रायपुर एसएसपी को प्रतिवेदन भेजा था. इसके आधार पर शुरुआती जांच के बाद आरक्षक प्रशांत शुक्ला को लाइन अटैच किया गया है.

5 पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप

दुर्ग जिले के एक कारोबारी ने रायपुर क्राइम ब्रांच के 5 पुलिसकर्मियों पर चेकिंग के दौरान उनकी गाड़ी से दो लाख रुपए चुराने का आरोप लगाया है. जानकारी के मुताबिक रायपुर क्राइम ब्रांच को एक संदिग्ध कार की सूचना मिली थी. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम कुम्हारी होते हुए दुर्ग पहुंची थी. इस दौरान संदिग्ध कार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई थी. कार की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के विद्युत नगर पहुंच गई.

कारोबारी मयंक गोस्वामी, जो धमतरी में बुलेट शोरूम चलाते हैं और विद्युत नगर में रहते हैं. दोनों ने दुर्ग SSP को लिखित शिकायत करते हुए बताया कि 18 अक्टूबर की रात वे धमतरी से अपने घर दुर्ग पहुंचे ही थे कि क्राइम ब्रांच की गाड़ी उनके पीछे आ गई. रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम, जिसमें आरक्षक प्रशांत शुक्ला, धनंजय गोस्वामी, प्रमोद वट्टी, अमित समेत पांच पुलिसकर्मी शामिल थे. वे बिना कुछ बताए उन्हें गाड़ी से उतारकर तलाशी करने लगे.

सीसीटीवी फुटेज बना सबूत

कारोबारी मयंक गोस्वामी ने घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी दुर्ग पुलिस को सौंपा है. इस फुटेज के आधार पर उन्होंने आरोप लगाया कि चेकिंग के दौरान आरक्षक प्रशांत शुक्ला ने उनकी गाड़ी से दो लाख रुपए चोरी किए.

दुर्र पुलिस ने शुरू की जांच

दुर्ग पुलिस ने कारोबारी की शिकायत को रायपुर एसएसपी को प्रतिवेदन भेजा. रायपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरक्षक प्रशांत शुक्ला को लाइन अटैच कर दिया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds