लॉगिन

पिंजरे से उड़े तोते के लिए भीड़ गया परिवार, बड़े भाई ने बच्चों संग मिलकर छोटे भाई को मारा

Chhattisgarh October 19, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पिंजरे से उड़े तोते के लिए भीड़ गया परिवार, बड़े भाई ने बच्चों संग मिलकर छोटे भाई को मारा

पिंजरे से उड़े तोते के लिए भीड़ गया परिवार, बड़े भाई ने बच्चों संग मिलकर छोटे भाई को मारा

रायगढ़ : जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र एक तोता पिंजरे से उड़ा तो परिवार में झगड़ा हो गया. घर में पाले तोते को खोजने की बात को लेकर बड़े भाई ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर छोटे भाई की जमकर पिटाई कर दी. वहीं पूरा मामला थाने पहुंच गया है.

पिंजरे से उड़े तोते के लिए दो भाईयों में मारपीट

ये पूरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र के टेरम गांव का है, गांव के परमेश्वर बंजारे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. उसने बताया कि वे लोग तीन भाई हैं और वह मंझला भाई है. सबसे बड़ा भाई ईश्वर बंजारे अपने घर में तोता को पालकर रखा है, जो शुक्रवार (17 अक्टूबर) को कहीं उड़कर भाग गया. जिसे खोजने के लिए परमेश्वर घर से बाहर गया. उसने तोता की काफी खोजबीन की, लेकिन जब वह नहीं मिला, तो वापस घर लौट आया.

इस दौरान उसकी भाभी गीता बंजारे ने उससे तोता के बारे में पूछताछ की, तो परमेश्वर ने बताया कि तोता कहीं नहीं मिला. जिससे उसकी भाभी गुस्सा करते हुए तोता का खोजबीन नहीं किए जाने की बात कहने लगी.

भाईयों में हुई मारपीट

इससे दोनों के बीच मामूली बहस शुरू हो गया. इतने में परमेश्वर का बड़ा भाई ईश्वर बंजारे, उसका बेटा हरिशंकर बंजारे और यशवंत दोनों के बीच मामूली बहस शुरू हो गया. इतने में परमेश्वर का बड़ा भाई ईश्वर बंजारे, उसका बेटा हरिशंकर बंजारे और यशवंत बंजारे वहां पहुंचे. परमेश्वर को लड़ाई कर रहे हो कहते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों ने मिलकर लात-घुसा से परमेश्वर की जमकर पिटाई शुरू कर दी.

भतीजे यशवंत बंजारे ने घर में रखे डंडे से भी मारपीट की. इस दौरान परमेश्वर के पीठ, सिर, घुटने, दाहिने हाथ और शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट पहुंची. मारपीट की घटना को देखकर परमेश्वर की पत्नी मौके पर पहुंची और बीच-बचाव किया.

थाने में मामला दर्ज

जब किसी तरह मामला शांत हुआ, तो घायल परमेश्वर घरघोड़ा थाना पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराया. जहां पुलिस ने मामले की सूचना पर आरोपी ईश्वर बंजारे, हरिशंकर बंजारे, यशवंत बंजारे के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds