132 वीं डॉ बाबा साहब आम्बेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर : 132 वीं डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सार्वजनिक जयंती समारोह समिति रायपुर द्वारा रायपुर में विभिन्‍न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं जिसमें 18 मार्च से क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई थी जिसका फाइनल 9 अप्रैल को हुआ था जिमसे राजेंद्र नगर बुद्ध विहार की टीम विजेता रही उप विजेता कुंभारे चौक गुढ़ियारी की टीम रही|

9 अप्रैल को समय 3 बजे देवेंद्र नगर बुद्ध विहार में धम्म देशना का कार्यक्रम पूज्य भंते करुणा शील महाथेरो राहुल हरियाणा द्वारा किया गया था, दिनांक 10 अप्रैल 2023 सोमवार को समय संध्या 06 बजे से बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थान पंचशील बुद्ध विहार राजेंद्र जगर में आयोजित किया गया था, दिनांक 11अप्रैल 2023 मंगलवार को महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती पर अधिकारीयों कर्मचारियों की विचार संगोष्ठी वृंदावन हॉल सिविल लाइन में आयोजित किया गया था|
12 अप्रैल को बौद्ध महिला सम्मेलन स्थान शहीद स्मारक भवन रायपुर में दोपहर 12:00 से रात्रि 10:00 बजे तक आयोजित किया गया है, दिनांक 13 अप्रैल को युवा प्रतिभा सम्मान समारोह मुक्ताकाशी मंच गुरु घासीदास॒ संग्रहालय रायपुर में संध्या 5:00 बजे से आयोजित किया गया है, मुख्य कार्यक्रम 14 अप्रैल 2023 दिन शुक्रवार को डॉ बाबा साहब अंबेडकर प्रतिमा स्थल अंबेडकर चौंक रायपुर में प्रातः 9:00 बजे से भारतीय बौद्ध महासभा, समता सैनिक दल एवं सार्वजनिक जयंती सगारोह समिति के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की जाएगी, तथा समस्त वार्डों से आई हुई रैलियों का स्वागत सुबह  10:00 बजे से प्रारभ होगा|

युवा प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

जयभीम लोक कला एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा भीम गीतों की प्रस्तुति होगी, वही सुबह 11:30 बजे से मुख्य समारोह जिसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अध्यक्षता आयुष्मान दिलीप वासनीकर (अध्यक्ष- जयंती समारोह समिति), विशिष्ट अतिथि प्रेमसाय सिंह टेकाम ( मंत्रीआदिम जाति तथा अनु.जाति विकास पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग ), डॉ शिव कुमार डहरिया ( मंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन ), अमरजीत भगत ( मंत्री खाद्य एवं संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ शासन ), सुनील सोनी (सांसद रायपुर लोकसभा), बी एस जागृत (प्रदेश अध्यक्ष भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़) एजाज ढेबर (महापौर रायपुर नगर पालिका निगम ), के पी खांडे ( अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग छत्तीसगढ़ शासन), महेंद्र छाबड़ा (अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग छत्तीसगढ़ शासन) सत्यनाययण शर्मा  (पूर्व मंत्री एवं विधायक रायपुर ग्रामीण), बूजमोहन अग्रवाल (पूर्व मंत्री विधायक रायपुर दक्षिण ), कुलदीप जुनेजा ( विधायक रायपुर उत्तर विधानसभा), विकास उपाध्याय (संसदीय सचिव एवं विधायक रायपुर पश्चिम विधानसभ्ना ) होंगे ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर लक्ष्मण यादव ( दिल्‍ली विश्वविद्यालय ) को आमंत्रित किया गया है, संध्या 6:00 से “होगे बिहाज लोक मंच” राजनांदगांव के सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति रखी गयी है तथा कार्यक्रम स्थल पर समस्त नागरिको डेतु मैत्री भोज की व्यवस्था समिति के द्वारा की गई है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds