लॉगिन

अवैध शराब के झूठे मामले में फ़साने की धमकी देकर पुलिसकर्मी ने वसूले 1 लाख, रुपए लेने का विडियो वायरल

Chhattisgarh October 17, 2025 रिपोर्टर: shailesh
अवैध शराब के झूठे मामले में फ़साने की धमकी देकर पुलिसकर्मी ने वसूले 1 लाख, रुपए लेने का विडियो वायरल

अवैध शराब के झूठे मामले में फ़साने की धमकी देकर पुलिसकर्मी ने वसूले 1 लाख, रुपए लेने का विडियो वायरल

बिलासपुर। एक पुलिस वाले कर्मी का एक लाख रुपए वसूली करने का मामला सामने आया है। युवक ने आबकारी एक्ट के केस में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूली करने का आरोप लगाया है। पुलिसकर्मी के रुपए लेने का विडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मी एक महिला के सामने रुपए का बंडल रखी है, जिसे पुलिसकर्मी गिनते नजर आ रहा है। पूरा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, मानिकचौरी निवासी जोगी नायक ने अपनी शिकायत में बताया कि वो आम नागरिक है। बीते 6 अक्टूबर की शाम हेड कांस्टेबल हरवेंद्र खूटे ने उसे पचपेड़ी थाने के सरकारी क्वार्टर में बुलाया, जहां आरक्षक गजपाल जांगड़े, अजय मधुकर और मुरीत बघेल भी मौजूद थे। चारों पुलिसकर्मियों ने मिलकर उसे धमकाया कि उसके खिलाफ “गुंडा-बदमाश” का केस दर्ज होगा। साथ ही 50 लीटर शराब की जब्ती बनाकर उसे जेल भेज दिया जाएगा।

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे छोड़ने के बदले 2 लाख रुपये की मांग की। जेल जाने के डर सहमे जोगी नायक ने 1 लाख 5 हजार रुपए में सौदा तय किया। पीड़ित जोगी नायक ने बताया कि पुलिसकर्मियों को देने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। जिस पर उसने अपनी जमीन गिरवी रखकर पैसे का इंतजाम किया। जिसके बाद आरक्षक को घर बुला कर पैसे दिए। पीड़ित युवक ने आरक्षक को 1 लाख 5 हजार रुपए देने का वीडियो बना लिया, वीडियो में उसकी पत्नी आरक्षक को पैसे दे रही है, जिसे पुलिसकर्मी गिन रहा है। आरक्षक के सामने रुपयों का बंडल भी नजर आ रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds