लॉगिन

तेज रफ्तार कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस को रौंदा, फिर अनियंत्रित होकर पलटी

Chhattisgarh October 16, 2025 रिपोर्टर: shailesh
तेज रफ्तार कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस को रौंदा, फिर अनियंत्रित होकर पलटी

तेज रफ्तार कार चालक ने ट्रैफिक पुलिस को रौंदा, फिर अनियंत्रित होकर पलटी

रायपुर : राजधानी रायपुर में एक तेज रफ्तार कार चालक ने ट्रैफिक सिपाही को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग के दौरान कार चालक ने बैरिकेट समेत ट्रैफिक सिपाही को काफी दूर तक घसीटा और थोड़ी दूर जाकर बीच सड़क पर कार पलट गई।

जानकारी के अनुसार, ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग से बचने के लिए कार चालक ने भागते हुए बैरिकेट और ट्रैफिक आरक्षक को टक्कर मारते हुए पलट गई। घटना में कार चालक और उसके साथी को भी चोटे आई है। वहीं ट्रैफिक आरक्षक हेम कुमार पटेल की टांग टूट गई। जिसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds