लॉगिन

अनवर ढेबर की पैरोल बढ़ी, पुलिस सुरक्षा के बीच पहुंचे रायपुर, आने-जाने वालों की हो रही मॉनिटरिंग

Chhattisgarh October 15, 2025 रिपोर्टर: shailesh
अनवर ढेबर की पैरोल बढ़ी, पुलिस सुरक्षा के बीच पहुंचे रायपुर, आने-जाने वालों की हो रही मॉनिटरिंग

अनवर ढेबर की पैरोल बढ़ी, पुलिस सुरक्षा के बीच पहुंचे रायपुर, आने-जाने वालों की हो रही मॉनिटरिंग

रायपुर : शराब घोटाला मामले के आरोपी कारोबारी अनवर ढेबर की पैरोल की तारीख 7 दिन के लिए आगे बढ़ा दी गई है. चार दिन की पैरोल खत्म होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट में अर्जी लगाईं थी. इसके बाद वह मंगलवार रात को पुलिस सुरक्षा के बीच रायपुर स्थित अपने निवास पहुंचे.

अनवर ढेबर की पैरोल बढ़ी

अनवर ढेबर ने मां की तबीयत खराब होने का हवाला देकर पैरोल की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है. हालांकि, इससे पहले वो 4 दिन की जमानत पर आए थे. जो कि रविवार को खत्म हो गई. जिसके बाद उन्होंने कोर्ट में अर्जी लगाई थी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds