लॉगिन

गढ़चिरौली में 60 नक्सलियों के साथ सरेंडर करने पहुंचा पोलित ब्यूरो मेंबर सोनू दादा, पहली तस्वीर आई सामने

Chhattisgarh October 15, 2025 रिपोर्टर: shailesh
गढ़चिरौली में 60 नक्सलियों के साथ सरेंडर करने पहुंचा पोलित ब्यूरो मेंबर सोनू दादा, पहली तस्वीर आई सामने

गढ़चिरौली में 60 नक्सलियों के साथ सरेंडर करने पहुंचा पोलित ब्यूरो मेंबर सोनू दादा, पहली तस्वीर आई सामने

रायपुर : देश भर में ‘लाल आतंक’ अब अंत की ओर है. इसी बीच नक्सलवाद के इतिहास में पहली बार महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सबसे बड़ा नक्सली सरेंडर हुआ है. जहां पोलित ब्यूरो मेंबर सोनू दादा उर्फ़ भूपति ने 60 सदस्यों के साथ सरेंडर कर दिया. इसके बाद सोनू दादा की पहली तस्वीर सामने आई है.

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सली नेता मल्लौजुला वेणुगोपाल राव (उर्फ भूपति / सोनू दादा) ने 60 नक्सलियों के साथ सरेंडर किया. वहीं आज आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए गढ़चिरौली शहीद पांडु आलम हॉल, पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण समारोह रखा गया है. जिसमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल होगें.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds