लॉगिन

सपना चौधरी के शो में बवाल, रिसोर्ट में मिली गोली मारने की धमकी, तोड़फोड़ और मारपीट के बाद ऍफ़आईआर  दर्ज

Chhattisgarh October 14, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सपना चौधरी के शो में बवाल, रिसोर्ट में मिली गोली मारने की धमकी, तोड़फोड़ और मारपीट के बाद ऍफ़आईआर  दर्ज

सपना चौधरी के शो में बवाल, रिसोर्ट में मिली गोली मारने की धमकी, तोड़फोड़ और मारपीट के बाद ऍफ़आईआर  दर्ज

कोरबा : जिले में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम के जमकर बवाल मच गया. इसके कुछ लोगों ने रिसॉर्ट में तोड़फोड़ की. इतना ही नहीं सपना चौधरी की टीम के साथ मारपीट भी की है. इस मामले में सपना चौधरी की टीम और रिसॉर्ट के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

सपना चौधरी को मिली गोली मारने की धमकी

यह घटना 12 अक्टूबर को जश्न रिजॉर्ट में हुई, जहां सपना चौधरी का कार्यक्रम आयोजित था. कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ और हंगामे के कारण उन्होंने ढाई घंटे की जगह सिर्फ एक घंटे में कार्यक्रम को खत्म कर दिया.

तोड़फोड़ और मारपीट के बाद FIR दर्ज

रिजॉर्ट संचालक चरणजीत सिंह की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने चार लोगों अमित नवरंगलाल अग्रवाल, अनिल द्विवेदी, युगल शर्मा और सुजल अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज की है. आरोप है कि ये चारों देर रात सपना चौधरी के कमरे तक पहुंचे, दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, गालियां दीं और गोली मारने की धमकी दी. इसके बाद उन्होंने रिजॉर्ट में तोड़फोड़ की और सीसीटीवी का डीवीआर व 10 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए.

दूसरे पक्ष ने भी की शिकायत

वहीं, दूसरे पक्ष के अनिल द्विवेदी ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई है. उनका कहना है कि जब वे सपना चौधरी को सफल कार्यक्रम की बधाई देने पहुंचे, तो रिजॉर्ट कर्मियों ने उन्हें रोका और मारपीट कर उनके गले से पांच तोला सोने की चैन लूट ली.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds