लॉगिन

अवैध रेत खनन पर त्वरित कार्रवाई – ग्राम गुदगुदा में 2 बोट एवं 2 चैन माउंटेन जब्त

Chhattisgarh October 14, 2025 रिपोर्टर: shailesh
अवैध रेत खनन पर त्वरित कार्रवाई – ग्राम गुदगुदा में 2 बोट एवं 2 चैन माउंटेन जब्त

अवैध रेत खनन पर त्वरित कार्रवाई – ग्राम गुदगुदा में 2 बोट एवं 2 चैन माउंटेन जब्त

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार रायपुर जिले में अवैध रेत खनन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने आरंग ब्लॉक के ग्राम गुदगुदा में बड़ी कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध रेत उत्खनन करने पर 2 बोट एवं 2 चैन माउंटेन मशीन जब्त की। यह कार्रवाई आरंग एसडीएम अभिलाषा पैकरा के नेतृत्व में नायब तहसीलदार जी.एन. सिदार, राजस्व अमला तथा खनिज अधिकारी हेमंत क्षेरपा एवं उनकी टीम द्वारा की गई।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds