नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, मद्देड एरिया कमेटी के नक्सलियों ने ली हत्या कि जिम्मेदारी

बीजापुर। जिले से एक और नक्सली वारदात की खबर सामने आई है। मद्देड एरिया कमेटी के नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम की हत्या कर दी है।घटना की जिम्मेदारी खुद नक्सलियों ने ली है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के मंडल कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय पूनम सत्यम को नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में मौत के घाट उतार दिया।

घटना स्थल से पुलिस को एक पर्चा भी मिला है, जिसमें हत्या की वजहों का उल्लेख करते हुए नक्सलियों ने लिखा है कि “काफी दिनों से उसे टारगेट पर रखा गया था, कई बार समझाइश दी गई, लेकिन उसने बात नहीं मानी।”पर्चे में मद्देड एरिया कमेटी ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है और इसे “जन कार्रवाई” बताया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके की ओर रवाना हो गए हैं। इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक पूनम सत्यम भाजपा की मंडल इकाई में सक्रिय था और पिछले कुछ महीनों से पार्टी गतिविधियों में लगातार हिस्सा ले रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds