लॉगिन

लव जिहाद : युवती बोली- मेरी हत्या कर लाश को डैम में मछलियों को खिलाने की देते हैं धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh October 12, 2025 रिपोर्टर: shailesh
लव जिहाद : युवती बोली- मेरी हत्या कर लाश को डैम में मछलियों को खिलाने की देते हैं धमकी, आरोपी गिरफ्तार

लव जिहाद : युवती बोली- मेरी हत्या कर लाश को डैम में मछलियों को खिलाने की देते हैं धमकी, आरोपी गिरफ्तार

सरगुजा : पुलिस ने लव जिहाद के मामले में बड़ी कार्यवाही की है, पीड़िता की रिपोर्ट के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता पिछले कई महीनो से न्याय के लिए थाना का चक्कर लगा रही थी लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही थी. इसके बाद सरगुजा पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लिया. सरगुजा पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देश के बाद अंबिकापुर के महिला थाने में पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई है.

लव जिहाद के मामले ने युवती ने किए कई खुलासे

पीड़िता अर्पिता (बदला हुआ नाम) ने बताया कि आज से 3 साल पहले लखनपुर क्षेत्र के नवापारा निवासी अमजद खान से फोन के माध्यम से उसका परिचय हुआ, इसके बाद अमजद ने उसे अपने प्यार के झांसे में लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया तब आरोपी अमजद ने पीड़िता को नहीं बताया था कि वह पहले से शादीशुदा है, इस बीच पीड़िता को वह उदयपुर में किराए के मकान में रख रहा था और उसका शारीरिक शोषण कर रहा था|

इसी से वह गर्भवती हो गई जब आरोपी को पीड़िता के गर्भवती होने के बारे में पता चला तो वह गर्भपात करने के लिए उसे दवाई खिलाया, लेकिन गर्भपात नहीं हो पाया तब आरोपी उसे एक अस्पताल में लेकर पहुंचा लेकिन डॉक्टरों ने गर्भपात करने से इनकार कर दिया, इसके बाद पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया और आरोपी ने उसे इसके बाद छोड़ दिया.

मेरी हत्या कर लाश को डैम में मछलियों को खिलाने की देते हैं धमकी

पीड़िता ने इसकी शिकायत सखी केंद्र और महिला थाने में की, लेकिन पुलिस की टीम ने यहां काउंसलिंग कर उसे आरोपी के साथ ही उसके घर भेज दिया लेकिन आरोपी ने घर में उसके साथ मारपीट और हत्या करने की धमकी देने लगा, परिवार के दूसरे सदस्य भी उसे धमकाने लगे, पीड़िता ने बताया कि आरोपी अपने बेड के नीचे कुल्हाड़ी लेकर सोता था ताकि मौका मिलने पर उसकी हत्या कर सके, वही परिवार के लोग उसे धमकी देते थे कि हत्या के बाद उसकी लाश को किसी डैम में फेंक देंगे, जहां लाश को मछलियां खा जाएंगी.

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

लगातार धमकी और विवाद करने के बाद पीड़िता अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ अब किराये के मकान में रह रही है. पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के निर्देश पर महिला थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. आज पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds