लॉगिन

मोवा ओवरब्रिज में रात 2 बजे खतरनाक स्टंट, सवार युवकों ने सरेआम सड़कों पर हुड़दंग मचाया

Chhattisgarh October 12, 2025 रिपोर्टर: shailesh
मोवा ओवरब्रिज में रात 2 बजे खतरनाक स्टंट, सवार युवकों ने सरेआम सड़कों पर हुड़दंग मचाया

मोवा ओवरब्रिज में रात 2 बजे खतरनाक स्टंट, सवार युवकों ने सरेआम सड़कों पर हुड़दंग मचाया

रायपुर। राजधानी की सड़कों पर रात के अंधेरे में तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार देर रात एक बार फिर ऐसा ही नजारा देखने को मिला जब शंकर नगर से लेकर मोवा ओवरब्रिज तक तेज रफ्तार से दौड़ती एक आई-20 कार में सवार युवकों ने सरेआम सड़कों पर हुड़दंग मचाया।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कार की खिड़कियों से युवक बाहर झूलते हुए सड़क पर जानलेवा करतब कर रहे हैं। कार की स्पीड स्पीड लिमिट से काफी ज्यादा थी जिससे सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की जान पर बन आई। बताया जा रहा है कि हुड़दंग मचाने वाले पांच युवक कार में सवार थे और यह घटना शनिवार रात करीब 2 बजे की है।

अब सवाल यह उठता है कि आखिर राजधानी की सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है। क्या पुलिस की निगरानी व्यवस्था इन स्टंटबाजों के आगे बेबस है। अब देखने वाली बात होगी कि पुलिस इन स्टंटबाज युवकों पर क्या कार्यवाही करती है। क्योंकि सड़क पर इस तरह की लापरवाही ना सिर्फ कानून का उल्लंघन है बल्कि कई मासूमों की जान भी जोखिम में डालती है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds