बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग से चार जवानों की मौत, इलाके में दहशत; स्कूलों में छुट्टी

बठिंडा : पंजाब के बठिंडा में स्थित मिलिट्री स्टेशन बुधवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा उठा। तड़के साढ़े चार बजे करीब अचानक गोलियां चलने लगीं। इस गोलीबारी में आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं, घटना के बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। गोलीबारी की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। छावनी के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। पुलिस ने इसे आतंकी घटना मानने से इनकार किया है। बठिंडा पुलिस के एसएचओ, डीएसपी और एसपी मिलिट्री स्टेशन पहुंचे हैं। हालांकि, इन अधिकारियों के मोबाइल फोन को अंदर नहीं ले जाने दिया गया है। भारतीय सेना ने बताया कि गोलीबारी में मारे गए जवानों के परिजनों को घटना की जानकारी दी जा चुकी है।

आर्टिलरी यूनिट के थे चारों जवान

भारतीय सेना ने गोलीबारी की घटना की जानकारी दी है। सेना ने बताया कि गोलीबारी में आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की मौत हो गई। कर्मियों को कोई चोट या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। मामले की पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच की जा रही है। बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की घटना पर अब से थोड़ी देर में सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इसकी जानकारी देंगे।

आसपास के स्कूलों में छुट्टी

फायरिंग की घटना के चलते शहर में दहशत का माहौल है। छावनी में स्थित केंद्रीय विद्यालयों में भी छुट्टी कर दी गई है। छावनी में काम करने वाले लोगों को भी छावनी में नहीं जाने दिया गया। छावनी को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।

मिलिट्री स्टेशन के सभी गेट बंद

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग के बाद इसके सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। दरअसल, मिलिट्री स्टेशन में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button