लॉगिन

एसीबी की बड़ी कार्रवाई : आदिम जाति कल्याण विभाग का बाबू गिरफ्तार, प्रोत्साहन राशि जारी करने मांगे थे 10 हजार

Chhattisgarh October 10, 2025 रिपोर्टर: shailesh
एसीबी की बड़ी कार्रवाई : आदिम जाति कल्याण विभाग का बाबू गिरफ्तार, प्रोत्साहन राशि जारी करने मांगे थे 10 हजार

एसीबी की बड़ी कार्रवाई : आदिम जाति कल्याण विभाग का बाबू गिरफ्तार, प्रोत्साहन राशि जारी करने मांगे थे 10 हजार

बिलासपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार सुबह आदिम जाति कल्याण विभाग के एक बाबू को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोप है कि बाबू मनोज तोंडेकर ने अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि जारी करने के बदले 10 हजार रुपए की मांग की थी.

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने आरोपी के खिलाफ ट्रैप की कार्रवाई की. जैसे ही बाबू ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि ली, टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया. एसीबी ने आरोपी से रिश्वत की रकम बरामद कर ली है और फिलहाल उससे पूछताछ जारी है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds