लॉगिन

सक्ती के आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh October 8, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सक्ती के आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

सक्ती के आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल

सक्ती : जिले के डभरा में स्थित आरकेएम पावर प्लांट में बड़ा हादसा हो गया. पावर प्लांट में ऊंचाई से लिफ्ट गिरने की वजह से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य मजदूर बुरी तरह घायल हुए हैं.

आरकेएम पावर प्लांट में लिफ्ट गिरने से 3 मजदूरों की मौत

घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ स्थित फॉर्टिस जिंदल अस्पताल लाया गया है जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि प्लांट में रोज की तरह काम चल रहा था. इस दौरान प्लांट में लगे लिफ्ट में 10 मजदूर सवार होकर पांचवें माले पर जा रहे थे. लिफ्ट को 75 मीटर ऊंचाई तक पहुंचना था लेकिन 40 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचते ही अचानक लिफ्ट का केवल टूट गया और लिफ्ट ऊंचाई से जमीन पर आ गिरी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds