लॉगिन

नक्सलियों के बीच 2 फाड़ : नक्सली कमांडर सोनू के हथियार डालने की बात का 2 नक्सल कमेटी ने किया समर्थन

Chhattisgarh October 4, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नक्सलियों के बीच 2 फाड़ : नक्सली कमांडर सोनू के हथियार डालने की बात का 2 नक्सल कमेटी ने किया समर्थन

नक्सलियों के बीच 2 फाड़ : नक्सली कमांडर सोनू के हथियार डालने की बात का 2 नक्सल कमेटी ने किया समर्थन

जगदलपुर : नक्सली कमांडर सोनू के सरकार के सामने हथियार डालने की बात का दो और नक्सलियों की कमेटी ने समर्थन किया है. नक्सलियों के उत्तर बस्तर डिविजनल और गढ़चिरौली डिवीजन ने भी अब समर्थन दिया है. दोनों नक्सली डिवीजन का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. संगठन के अन्य शीर्ष कैडर अभय और विकल्प ने सोनू के फैसले का विरोध करते हुए नया पत्र जारी किया है. इससे नक्सलियों के गुटों में 2 फाड़ होने का पता चल रहा है.

सोनू ने कही थी युद्ध विराम की बात

हाल ही में नक्सलियों का एक लेटर सामने आया था, जिसमें नक्सलियों द्वारा हथियार फेंककर ‘युद्ध विराम’ की बात कही गई थी. यह पत्र नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय उर्फ सोनू की ओर से जारी किया गया था. अब उत्तर बस्तर डिविजनल और गढ़चिरौली डिवीजन ने भी सोनू के हथियार डालने वाली बात का समर्थन किया है.

लगातार एनकाउंटर के कारण नक्सलियों को मौत का खौफ

सुरक्षा बलों से लगातार हो रही मुठभेड़ और टॉप कमांडर के मारे जाने के बाद नक्सलियों में मौत का खौफ आ गया है. जहां एक ओर एक धड़ा हथियार डालने की बात कर रहा है तो वहीं दूसरा धड़ा सरेंडर की बातों का विरोध कर रहा है. ऐसे में नक्सलियों के बीच 2 धड़ा बंटता हुआ नजर आ रहा है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds