लॉगिन

गौड़ ब्राहमण समाज द्वारा भगवान् परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया पर आगामी 22 व 23 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा का आयोजन

Chhattisgarh April 11, 2023 रिपोर्टर: shailesh
गौड़ ब्राहमण समाज द्वारा भगवान् परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया पर आगामी 22 व 23 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा का आयोजन

गौड़ ब्राहमण समाज द्वारा भगवान् परशुराम जयंती व अक्षय तृतीया पर आगामी 22 व 23 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा का आयोजन

रायपुर : राजधानी में भगवान् परशुराम जयन्ती व अक्षय तृतीया  के शुभअवसर पर श्री गौड़ ब्राह्मण समाज परिवार रायपुर द्वारा 22 व 23 अप्रैल को विशाल शोभायात्रा, ढोल,बाजे, नर्तक दल, झांकी के साथ धूमधाम से परशुराम जी की पूजा अर्चना का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है|

राजधानी के मुख्य मार्गो से निकलेगी शोभायात्रा, जगह-जगह होगा भव्य स्वागत

श्री गौड़ ब्राह्मण समाज परिवार द्वारा कार्यक्रम को लेकर बताया कि भगवान परशुरामजी के जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा झांकी के साथ धूमधाम से परशुराम भवन गुढियारी से भगवान राजराजेश्वर परशुरामजी कि पूजा अर्चना कर के  विभिन्न मार्गो से होते हुए नगर निगम कालोनी अग्रसेन चौक मंगलम भवन में समापन होगा| गौड़ ब्राह्मण समाज परिवार ने इस अवसर पर स्वजनों को 22 अप्रैल को अपना कारोबार बंद कर सहपरिवार शोभायात्रा में शामिल होने अपील किया है|

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds