लॉगिन

सनकी आशिक ने पूर्व प्रेमिका पर चाकू से किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम…

Chhattisgarh October 2, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सनकी आशिक ने पूर्व प्रेमिका पर चाकू से किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम…

सनकी आशिक ने पूर्व प्रेमिका पर चाकू से किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम…

सरगुजा। सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में आज दिनदहाड़े पेट्रोल पंप में कार्यरत युवती पर उसके सनकी आशिक ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. आस पास मौजूद लोगों ने युवती को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. घटना के बाद लोगों ने आरोपी को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला प्रेम संबंध का है. दोनों बलरामपुर के रहने वाले हैं. मृतिका का नाम विद्यावती है, जो गांधी नगर थाना क्षेत्र के चोपड़ापारा स्थित काली मंदिर के पास श्री कृपा फ्युल्स, रिंग रोड में कार्यरत थी. विद्यावती का कुसमी निवासी जोगेन्द्र पैंकरा (आरोपी) के साथ प्रेम संबंध था. लेकिन किसी कारण जब युवती ने रिश्ता तोड़ा, तो सनकी आशिक गुस्से में आगया. वह पिछले 2-3 दिनों से पंप में आकर मृतका से बात करने की कोशिश करता था.

आज गुरुवार को भी वह दोपहर के समय लगभग 12 बजे पंप पहुंचा और मृतिका से बातचीत में वापिस रिश्ता जोड़ने के लिए मनाने की कोशिश में लगा था.  लेकिन मृतिका द्वारा मना कर देने पर उसने चाकू से हमला कर दिया. पहले वार पर विद्यावती शोर मचाकर पेट्रोल पंप परिसर में इधर-उधर भागी, जिसका पीछा करते हुए आरोपी ने कई वार किए. गंभीर चोट आने से युवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस दौरान बीच-बचाव करने आए एक कर्मचारी को भी हाथ में चोट लगी है. सूचना पर पहूंची पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और मर्ग कायम कर मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds