लॉगिन

खेत में मिली अधेढ़ की लाश : हत्या कि जताई जा रही आशंका, पुलिस कर रही जांच

Chhattisgarh October 2, 2025 रिपोर्टर: shailesh
खेत में मिली अधेढ़ की लाश : हत्या कि जताई जा रही आशंका, पुलिस कर रही जांच

खेत में मिली अधेढ़ की लाश : हत्या कि जताई जा रही आशंका, पुलिस कर रही जांच

रायगढ़ : दलहन की फसल के बीच अधेड़ की संदिग्ध हालात में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुंजेमुरा गांव निवासी सुकमन निषाद (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। वह घर से मवेशी चराने निकला था लेकिन देर शाम उसका शव खेत में मिला।

गांववालों ने इसकी जानकारी तमनार पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती हालात को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम भी बुलाई गई है ताकि सबूत जुटाए जा सकें। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds