लॉगिन

चलती ट्रेलर में लगी भीषण आग : ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू  

Chhattisgarh October 2, 2025 रिपोर्टर: shailesh
चलती ट्रेलर में लगी भीषण आग : ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू  

चलती ट्रेलर में लगी भीषण आग : ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू  

जांजगीर चांपा : जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एनएच 49 पर चलते ट्रेलर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा। हालांकि गनीमत यह रही कि चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और खुद की जान बचाने में कामयाब रहा।इस हादसे में बड़ा नुकसान टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

जैसे ही घटना की सूचना स्थानीय लोगों के माध्यम से प्रशासन तक पहुंची, मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत रवाना हुई।कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट वजह हो सकती है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हाईवे पर यातायात को कुछ देर के लिए डायवर्ट किया गया था, जिसे अब फिर से सामान्य कर दिया गया है। एनएच 49 पर हुआ यह हादसा एक बार फिर भारी वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds