लॉगिन

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, कंचाल के जंगलों से नक्सली डंप बरामद

Chhattisgarh October 1, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, कंचाल के जंगलों से नक्सली डंप बरामद

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, कंचाल के जंगलों से नक्सली डंप बरामद

बीजापुर : जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. दरअसल, सुरक्षाबलों ने बीजापुर के पामेड़ क्षेत्र के ऍफ़ओबी  काउरगुट्टा क्षेत्र के जंगलों में नक्सल डंप बरामद किया है, जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्री है. ये सामग्री ग्राम कंचाल के जंगलों में जमीन में गड्ढा खोदकर छिपाया था.

बीजापुर से नक्सल डंप बरामद

जानकारी के मुताबिक, कोबरा 208 बटालियन द्वारा आज सुबह काउरगुट्टा क्षेत्र के जंगलों में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया. इस दौरान नक्सलियों द्वारा गड्ढा में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में विस्फोटक और दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया. बरामद सामग्री को नक्सलियों ने ग्राम कंचाल के जंगलों में जमीन में गड्ढा खोदकर छिपा रखा.

कंचाल के जंगलों में छिपा रखा था नक्सल सामग्री

नक्सलियों ने यह सामग्री किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए कंचाल के जंगलों में छिपा रखा था. हालांकि सुरक्षाबलों की ने इसे विफल कर दिया.

ये सामग्री बरामद

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए गए ठिकाने से गन पावडर, बीजीएल सेल, कार्डेक्स वायर, बीजीएल राउण्ड, आरडीएक्स, इलेक्ट्रीक डेटोनेटर, नॉन इलेक्ट्रीक डेटोनेटर, पटाखे, तीर बम(इम्प्रोवाइज्ड), बैरल में उपयोग में आने वाला आयर रॉड, इम्प्रोवाईज्ड ग्रेनेड, क्रिस्टल शुगर ,रायफल बैनट, आयरन चिम्टा, आयरन रॉड, आयरन कटर,बैटरी, सोलर इन्वर्टर, लिथियम बैटरी, स्पूल वायर, कॉपर वायर बारमद किया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds