लॉगिन

5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म :  अस्पताल में इलाज जारी, आरोपी दरिंदा गिरफ्तार

Chhattisgarh October 1, 2025 रिपोर्टर: shailesh
5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म :  अस्पताल में इलाज जारी, आरोपी दरिंदा गिरफ्तार

5 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म :  अस्पताल में इलाज जारी, आरोपी दरिंदा गिरफ्तार

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। केरेगांव थाना क्षेत्र के जंगल में ईंट-भट्ठे में मजदूरी करने वाला एक दरिंदा मजदूर ने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। नवरात्रि के अष्टमी पर्व पर घटी इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान राकेश मांडवी के रूप में हुई है, जो दूसरे जिले से आकर ईंट-भट्ठे में काम करता था। घटना के बाद गांव वालों ने बच्ची को 108 एंबुलेंस से धमतरी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है और फिलहाल उसकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को धर दबोचा। धमतरी एसपी सूरज सिंह परिहार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्ची इलाज के बाद सुरक्षित है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds