लॉगिन

कांग्रेस नेता के बेटे ने बिलासपुर में खुद को मारी गोली, सुसाइड से हड़कंप

Chhattisgarh September 29, 2025 रिपोर्टर: shailesh
कांग्रेस नेता के बेटे ने बिलासपुर में खुद को मारी गोली, सुसाइड से हड़कंप

कांग्रेस नेता के बेटे ने बिलासपुर में खुद को मारी गोली, सुसाइड से हड़कंप

बिलासपुर। जिले में सोमवार को बिल्डर चित्रसेन सिंह के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की है। भोपाल में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। मामला राजकिशोर नगर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम संस्कार सिंह (20) है। युवक ने घर के कमरे में आत्महत्या की है। सुसाइड करने वाला युवक पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के करीबी कांग्रेस नेता अजय का भतीजा है।डिप्रेशन के कारण सुसाइड की आशंका है। वहीं गोली मारकर सुसाइड करने की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची है। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। अभी आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds