लॉगिन

पहले शराब पार्टी की, फिर नशेड़ी पति ने टांगी से किया पत्नी का मर्डर, सुबह नींद खुली तो उड़े होश

Chhattisgarh September 29, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पहले शराब पार्टी की, फिर नशेड़ी पति ने टांगी से किया पत्नी का मर्डर, सुबह नींद खुली तो उड़े होश

पहले शराब पार्टी की, फिर नशेड़ी पति ने टांगी से किया पत्नी का मर्डर, सुबह नींद खुली तो उड़े होश

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, नशे में धूत पति ने अपनी पत्नी की टांगी से हत्या कर दी। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लाछा गांव की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका रानिया शराब पीने की आदी थी। शनिवार की रात दोनों ने शराब पी और फिर आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने टांगी की बेंत से पत्नी के सिर और पेट पर वार कर दिया। पत्नी घायल अवस्था में पड़ी रही और आरोपी वहीं सो गया।

सुबह जब शराब का नशा उतरने के बाद उसने देखा, तो आरोपी पति के होश उड़ गए, पत्नी की मौत हो चुकी थी। पड़ोसियों की सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त टांगी को जब्त कर लिया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds