शराबी बेटे ने ले ली पिता की जान, गमछे से गला घोंटकर कर दी हत्या

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी. आरोपी शराब पीने का आदी था और अक्सर घर आने के बाद विवाद करता था. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, घटना ग्राम पसला की है. शनिवार देर रात शराब के नशे में चूर होकर घर पहुंचे बेटे ने विवाद करना शुरू कर दिया. इस दौरान उसने अपने ही पिता दसरू सिंह की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है.

कोतवाली थाना में मामले की शिकायत दी गई. आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds