लॉगिन

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म : पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पास्को एक्ट समेत कई धाराओं में अपराध दर्ज

Chhattisgarh September 27, 2025 रिपोर्टर: shailesh
14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म : पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पास्को एक्ट समेत कई धाराओं में अपराध दर्ज

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म : पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, पास्को एक्ट समेत कई धाराओं में अपराध दर्ज

अभनपुर : गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात हुई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और महज कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट समेत कई धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है। पूछताछ पूरी होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि नाबालिगों के खिलाफ अपराध को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds