कार ने मारी बाइक सवार को जोरदार टक्कर : हादसे में बच्चे सहित 3 घायल, घटना सीसीटीवी में हुई कैद

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाला सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जहां तेज रफ़्तार कहर देखने को मिला है। रफ्तार से भरी कार मारुति ऑल्टो के-10 ने एक बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दिया।
जानकारी के मुताबिक़, यह पूरी घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के कारखाना की है। जहां रफ़्तार से भरी मारुति ऑल्टो के-10 कार ने बाइक सवार को जोरदार ठोकर मार दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि, बाइक को ठोकर मारने के बाद कार भी पलट जाती है। बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया है।
बाइक सवार की हालत गंभीर
बताया जा रहा है कि, कार में सवार महिला समेत बच्चे को भी चोटें आई हैं। जिन्हें डायल 112 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा भेजा गया है। बाइक सवार की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने छत्तीसगढ़ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (सिम्स) बिलासपुर रेफर कर दिया है। फिलहाल, कटघोरा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की जांच में