लॉगिन

इंस्टाग्राम पर समाज के खिलाफ की आपत्तिजनक टिपण्णी, युवक की चाकू मारकर हत्या

Chhattisgarh September 26, 2025 रिपोर्टर: shailesh
इंस्टाग्राम पर समाज के खिलाफ की आपत्तिजनक टिपण्णी, युवक की चाकू मारकर हत्या

इंस्टाग्राम पर समाज के खिलाफ की आपत्तिजनक टिपण्णी, युवक की चाकू मारकर हत्या

बेमेतरा। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सतनामी समाज के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना से आक्रोशित समाज के लोगों ने नवागढ़ थाने में जमकर हंगामा किया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान टार्जन गायकवाड़ (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम लालपुर का निवासी था। हत्या की वजह सोशल मीडिया विवाद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर समाज को गाली देने से संबंधित किसी पोस्ट के कारण आरोपी ने यह घटना को अंजाम दिया।

हत्या करने वाला आरोपी नाबालिग है और वह पास के गांव हरदी का रहने वाला है। इस हत्या से आक्रोशित मृतक के परिजनों और समाज के लोगों ने नवागढ़ थाना में जमकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds