लॉगिन

नामी स्कूल में मासूम छात्रा को महिला टीचर ने अगरबत्ती से जलाया, आरोपी महिला टीचर को स्कूल से किया निकाल बाहर

Chhattisgarh September 24, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नामी स्कूल में मासूम छात्रा को महिला टीचर ने अगरबत्ती से जलाया, आरोपी महिला टीचर को स्कूल से किया निकाल बाहर

नामी स्कूल में मासूम छात्रा को महिला टीचर ने अगरबत्ती से जलाया, आरोपी महिला टीचर को स्कूल से किया निकाल बाहर

रायपुर : शहर के एक नामी किड्स स्कूल में महिला टीचर की ऐसे कारगुजारी सामने आई है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। महिला टीचर पर स्कूल के ही एक छह साल की बच्ची को जलती अगरबत्ती से दागने का आरोप है। बच्ची ने जब इसकी शिकायत घरवालों से की तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद नाराज परिजन सीधे स्कूल पहुंचे और कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामे को देखते हुए आरोपी महिला टीचर को स्कूल से निकाल दिया गया है।

यह पूरी घटना सुन्दर नगर क्षेत्र में स्थित कृष्णा किड्स अकादमी इंटरनेशनल स्कूल की है। यहां महिला टीचर दीपा पदस्थ है। दीपा पर आरोप है कि, उसने बच्ची को किसी कारणवश अगरबत्ती से जलाया है। बहरहाल महिला टीचर को बर्खास्त कर दिया गया है। वही शिकायत मिलने के बाद आज सीडब्लूसी की टीम भी स्कूल पहुँच गई है। बाल कल्याण आयोग की टीम आज पीड़ित बच्ची का बयान दर्ज करेगी। आशंका जताई जा रही है कि, आरोपी महिला टीचर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाये।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds