लॉगिन

नौकरी लगाने के नाम पर लाखो की ठगी, 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh September 24, 2025 रिपोर्टर: shailesh
नौकरी लगाने के नाम पर लाखो की ठगी, 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

नौकरी लगाने के नाम पर लाखो की ठगी, 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की नवागढ़ पुलिस ने वन मंडल विभाग निगम में नौकरी लगाने के नाम पर 3 लाख की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी चंद्रकांत चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आईपीएस की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी, कोरबा जिले के बांकीमोंगरा का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, रूखमणी चौहान ने 19 जनवरी 2022 को रिपोर्ट लिखवाई थी कि, सोशल मीडिया के माध्यम चंद्रकांत चौहान उर्फ गोलू से मुलाकात हुई थी। तब उसने अपने आप को एससीईएल में अधिकारी के पद पर पदस्थ हूं कहकर अपने परिवार के अन्य सदस्य को भी बड़े पोस्ट में होना बताया था।

इस दौरान उसे झांसे में लेकर वन मंडल विभाग निगम में सीधी भर्ती में नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये की मांग की थी। इस पर वह अलग-अलग क़िस्त में 3 लाख 23 हजार रुपए दिए थे। इसके बाद में आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज किया था और अब पुलिस ने 3 साल से फरार आरोपी चंद्रकांत चौहान उर्फ गोलू को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds