लॉगिन

महिला के नाखून में लगे खून की जांच से खुला राज, पति और बेटे ने डेढ़ साल पहले किया था मर्डर 

Chhattisgarh September 24, 2025 रिपोर्टर: shailesh
महिला के नाखून में लगे खून की जांच से खुला राज, पति और बेटे ने डेढ़ साल पहले किया था मर्डर 

महिला के नाखून में लगे खून की जांच से खुला राज, पति और बेटे ने डेढ़ साल पहले किया था मर्डर 

रायपुर : छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने एक महिला की हत्या के मामले में डेढ़ साल बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. महिला के शरीर में चोट के निशान और नाखून में लगे खून से हत्या का खुलासा हुआ है.आरोपियों ने महिला की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी.

13 जगहों पर थे चोट के निशान 

रायपुर पुलिस ने बताया कि 29 जनवरी 2024 को थाना खमतराई में मृतिका कान्ति साहू पति डोमार सिंह साहू उम्र 44 साल निवासी उरकुरा थाना खमतराई जिला रायपुर की मर्ग जांच के दौरान मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. रिपोर्ट में डॉ. द्वारा मृतिका के शरीर में 13 जगहों में चोट का निशान होना और मृतिका की मृत्यु गला दबाने पर दम घुटने से होना लेख किया गया. जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध पंजीबद्ध किया गया.

आरोपी बदलते रहे अपना बयान 

रायपुर के खमतराई पुलिस की टीम द्वारा पूर्व में मृतिका के पति डोमार सिंह साहू एवं पुत्र धरम राज साहू सहित आसपास के लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई. इसके साथ ही अज्ञात आरोपी की लगातार पतासाजी करने के साथ ही मृतिका कान्ति साहू के दोनों हाथ के नाखून, बिसरा आदि का रासायनिक परीक्षण कराया गया. घटना के संबंध में मृतिका के पति डोमार सिंह साहू एवं पुत्र धरम राज साहू से पूछताछ करने पर दोनों बार – बार अपना बयान बदलकर पुलिस को लगातार गुमराह करते रहे, जिससे संदेह के आधार पर डोमार सिंह साहू एवं धरम राज साहू का डीएनए सैंपल लिया जाकर जांच कराई गई.

डीएनए जांच के दौरान वैज्ञानिक अधिकारी द्वारा डोमार साहू और धरम राज साहू के ब्लड सैम्पल से प्राप्त आटोसोमल डीएनए प्रोफाईल और मृतिका के नेल क्लीपिंग लेफ्ट हैंड फिंगर नेल एवं राईट हैंड फिंगर नेल से प्राप्त आटोसोमल डी.एन.ए. प्रोफाईल में शामिल होना बताया गया.वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा मृतिका के पति डोमार सिंह साहू एवं पुत्र धरम राज साहू को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ की गई. आखिरकार आरोपियों ने कान्ति साहू की हत्या को अंजाम देना स्वीकार किया गया.

बताई ये वजह 

पूछताछ में आरोपियों ने आपसी घरेलू विवाद को लेकर कान्ति साहू के साथ मारपीट कर गला दबाकर उसकी हत्या करना और हत्या को आत्महत्या का रूप देने हेतु मृतिका के शव को फांसी में लटकाना बताया गया. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds