लॉगिन

पैदल डोंगरगढ़ जा रही छात्रा को थार ने कुचला, मौके पर हुई मौत, आईएएस की कर रही थी तैयारी

Chhattisgarh September 24, 2025 रिपोर्टर: shailesh
पैदल डोंगरगढ़ जा रही छात्रा को थार ने कुचला, मौके पर हुई मौत, आईएएस की कर रही थी तैयारी

पैदल डोंगरगढ़ जा रही छात्रा को थार ने कुचला, मौके पर हुई मौत, आईएएस की कर रही थी तैयारी

राजनांदगांव : जिले में हिट एंड रन की घटना सामने आई है. जहां डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने पैदल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के जत्थे को थार ने कुचल दिया. हादसे में भिलाई की रहने वाली छात्रा महिमा साहू की मौत हो गई.

पैदल डोंगरगढ़ जा रही छात्रा को थार ने कुचला,

जानकारी के अनुसार, महिमा अपनी बहन और मोहल्ले के बाकी श्रद्धालुओं के साथ पैदल यात्रा में शामिल होकर दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जा रही थी. महिमा के मामा नितेश साहू ने बताया कि सोमवार रात 8:30 बजे वो अपनी छोटी बहन याचना के साथ पैदल डोंगरगढ़ दर्शन के लिए निकली थी. इसी बीच रास्ते में थार तेज रफ्तार से आई, जिसे देख दोनों बहन घबरा गईं.

इसी दौरान बहनों का हाथ छूट गया और थार ने टक्कर मार दी. इस हादसे में महिमा घायल हो गई, उसे अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ड्राइवर हुआ फरार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के वक्त बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा पर थे. लोग “जय माता दी” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे. इसी बीच तेज रफ्तार थार महिमा को टक्कर मारकर फरार हो गया. मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए हजारों लोग हर साल रायपुर, भिलाई, दुर्ग और आसपास के इलाके से पैदल यात्रा पर डोंगरगढ़ पहुंचते हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds