निर्माणाधीन दुकान में मिली अधेड़ की लाश, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

गरियाबंद. नगर में मंगलवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रावणभाठा स्थित कृषि उपज मंडी के सामने एक निर्माणाधीन दुकान में अधेड़ की लाश मिली. मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 7 रावणभाठा स्थित मंगलवार की सुबह कृषि उपज मंडी के सामने अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. हालांकि उसकी उम्र 50 से 55 साल के बीच की आशंका जताई जा रही है. सूचना के बाद थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले में पुलिस ने मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है. आसपास लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds