लॉगिन

मूंगफली खाने को लेकर विवाद : कार चालक ने बाइक सवारों को रौंदा, बाप-बेटे की दर्दनाक मौत

Chhattisgarh September 23, 2025 रिपोर्टर: shailesh
मूंगफली खाने को लेकर विवाद : कार चालक ने बाइक सवारों को रौंदा, बाप-बेटे की दर्दनाक मौत

मूंगफली खाने को लेकर विवाद : कार चालक ने बाइक सवारों को रौंदा, बाप-बेटे की दर्दनाक मौत

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आपसी विवाद में बाप-बेटे की हत्या का मामला सामने आया है। युवकों ने बाइक सवारों को अपनी कार से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक की स्थिति नाजुक है। पूरा मामला रामानुजनगर थाने के तीवरागुड़ी गांव का है। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, तिवरागुड़ी निवासी त्रिवेणी रवि ने अपने खेतों में मूंगफली बोई थी जो तैयार हो गया है। खेतों की रखवाली के लिए उसका छोटा बेटा करण रवि सोमवार शाम खेत पर गया था। वहां वह खेत से मूंगफली निकालकर खा रहा था। इसी दौरान उनके रिश्तेदार नर्मदा सोनवानी भी पास के खेत में लगी मूंगफली की फसल देखने अपने दोनों बेटे के साथ खेत पहुंचा था। यहां मूंगफली खा रहे करण रवि को देखने के बाद उन्होने मूंगफली उखाड़कर खाने का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी।

दोनों पक्षों में मारपीट के बाद मामला थाने पहुंचा। पीड़ित पक्ष के लोग थाने में सुरक्षा मांगने गए थे, जब पीड़ित पक्ष के लोग घर लौट रहे थे तब आरोपी ने कार से कुचलकर उनकी हत्या कर दी। हादसे में पिता और उनके बड़े बेटे की मौत हो गई और पीड़ित का छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds