लॉगिन

कबड्डी मैच के दौरान दर्दनाक हादसा : टेंट में दौड़ी करंट, कबड्डी खिलाड़ी समेत 3 की मौत

Chhattisgarh September 21, 2025 रिपोर्टर: shailesh
कबड्डी मैच के दौरान दर्दनाक हादसा : टेंट में दौड़ी करंट, कबड्डी खिलाड़ी समेत 3 की मौत

कबड्डी मैच के दौरान दर्दनाक हादसा : टेंट में दौड़ी करंट, कबड्डी खिलाड़ी समेत 3 की मौत

कोंडागांव। जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विश्रामपुरी थाना अंतर्गत ग्राम रावसवाही में शनिवार रात तकरीबन 9:30 बजे कबड्डी मैच के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां अचानक तेज आंधी तूफान आने से टेंट 11 केव्ही विद्युत सप्लाई के हाई वोल्टेज करंट की चपेट में 6 लोग आ गए। वहीं 3 लोगो की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका विश्रामपुरी अस्पताल में उपचार जारी है। विश्रामपुरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि, मृतक रतन नेताम उम्र 24 वर्ष बूढे माँ बाप का एक लौता बेटा था जो कि होनहार कबाड़ी प्लेयर था और टीम लीडर भी तक एक घटना में उसकी भी मौत हो गई। वहीं एक मृतक के भाई ने पूरी घटना की जिम्मेदार आयोजन समिति पर लगा रहा है। जिला पंचायत सदस्य राम चरण शोरी ने सरकार से तीनों मृतकों व दोनो घायलो को सरकार से मुआवजा देने की मांग किया। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार रात तकरीबन 9:30 बजे की है, जहां रात्रिकालीन कबड्डी मैच के दौरान वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए थे।

तभी एकाएक मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी तूफान चलने लगा। चूंकि कार्यक्रम का टेंट 11 केव्ही सप्लाई के ठीक सामने लगा था। ऐसे में जब आंधी तूफान चली तो टेंट जाकर 11 केव्ही सप्लाई से जा टकराया। हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से 6 युवक घायल हो गए। सभी को तत्काल निजी वाहन में विश्रामपुरी अस्पताल लगाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने 3 लोगो को मृत घोषित कर दिया। 2 लोगो की स्थिति गंभीर है जिन्हें 108 की मदद से जिला अस्पताल रिफर किया गया। एक युवक को समान्य चोट आई है, फिलहाल घायलों का विश्रामपुरी अस्पताल में उपचार जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds