लॉगिन

मशरूम लेने जंगल गई थी महिला : हाथी ने कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

Chhattisgarh September 20, 2025 रिपोर्टर: shailesh
मशरूम लेने जंगल गई थी महिला : हाथी ने कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

मशरूम लेने जंगल गई थी महिला : हाथी ने कुचलकर मार डाला, ग्रामीणों ने वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

जशपुर : छत्तीसगढ़ में हाथियों के हमले बढ़ रहे हैं. ताजा मामला कुनकुरी विकासखंड के कुड़ुकेला जंगलपारा से सामने आया है, जहां शनिवार सुबह हाथी ने महिला पर हमला कर दिया. घटना को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ नाराजगी है. वह वन टीम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, घर से 200 दूर जंगल की ओर ज्योति मिंज (44 साल) खुखड़ी (जंगली मशरूम) बिनने गई थी. घर वापस लौटने के दौरान वहां अचानक हाथी पहुंच गया, जिसके बाद उसने महिला पर पैर से हमला कर दिया. महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने महिला को हॉलीक्रॉस अस्पताल कुनकुरी में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

घटना के बाद से ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है. उन्होंने क्षेत्र में हाथी की मौजूदी को लेकर मुनादी नहीं कराने का आरोप लगाया है. बता दें कि शुक्रवार को बलरामपुर जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल में हाथी ने महिला को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds