लॉगिन

तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, महिला की मौत, कई अन्य घायल

Chhattisgarh September 18, 2025 रिपोर्टर: shailesh
तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, महिला की मौत, कई अन्य घायल

तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, महिला की मौत, कई अन्य घायल

कांसाबेल : जशपुर जिले के कांसाबेल में बस पलटने से दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। कांसाबेल फरसाबहार मार्ग पर टांगरगांव कृष्णानगर से आगे बरजोर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कुसुमताल निवासी इग्नेशिया मिंज की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 4 यात्री घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक CG 15 एफ 5028 में कुल 23 यात्री सवार थे, जो फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही थी।  इसी दौरान कांसाबेल फरसाबहार मार्ग पर टांगरगांव कृष्णानगर से आगे बरजोर मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कुसुमताल निवासी इग्नेशिया मिंज की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अन्य 4 यात्री घायल हो गए हैं।  मृतिका फरसाबहार से कांसाबेल आ रही थी।

घटना के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। फ़िलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds