लॉगिन

सीमेंट संयंत्र के कर्मचारी से साइबर ठगी : योनो खाता अपडेट के नाम पर 9 लाख से ज्यादा की ठगी, व्हाट्सअप पर भेजा था फर्जी लिंक

Chhattisgarh September 16, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सीमेंट संयंत्र के कर्मचारी से साइबर ठगी : योनो खाता अपडेट के नाम पर 9 लाख से ज्यादा की ठगी, व्हाट्सअप पर भेजा था फर्जी लिंक

सीमेंट संयंत्र के कर्मचारी से साइबर ठगी : योनो खाता अपडेट के नाम पर 9 लाख से ज्यादा की ठगी, व्हाट्सअप पर भेजा था फर्जी लिंक

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में एक गंभीर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जिले के सीमेंट संयंत्र के नियंत्रण कक्ष में कार्यरत कर्मचारी मनोहर सिंह कन्नौजे को अज्ञात साइबर अपराधियों ने योनो खाता अपडेट करने के नाम पर ठगी का शिकार बना लिया। इस दौरान व्हाट्सएप पर फर्जी लिंक भेज कुल 9 लाख 80 हजार रुपये ठग लिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित को व्हाट्सएप पर फर्जी लिंक भेजा गया, जिसके माध्यम से खाता नंबर एवं एटीएम संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर ली गई। तत्पक्षात, अपराधियों ने एसबीआई रसेडी शाखा के खाते से 11 सितम्बर 2025 को 4.90 और 4.90 दो किस्तों में कुल 9 लाख 80 हजार रुपये की राशि निकाल ली।

जांच में जुटी साइबर सेल

पीड़ित ने मामले की तत्काल शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 और सिटी कोतवाली पुलिस थाना, बलौदा बाजार में दर्ज कराई है। घटना की जांच के लिए प्रकरण को साइबर सेल के पास भेजा गया है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds