अधेढ़ ने 8 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, घुमाने के बहाने घर ले जाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

सक्ती. छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से इसानीयत को झकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई है. 45 वर्षीय आरोपी ने 8 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. मामले में शिकायत के बाद आरोपी दुजराम सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, मालखरौद थाना अंतर्गत छपोरा चौकी का यह पूरा मामला है. आरोपी दुजराम सोनवानी ने मासूम को घर में अकेले होने का फायदा उठाया और उसे बाजार घुमाने की बात कहकर अपने साथ ले गया. इसके बाद नाबालिग को अपने घर लेकर आया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

नाबालिग ने रोते-बिलखते अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजनों ने तत्काल थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पास्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी दुजाराम सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds