लॉगिन

विवादित न्यूड पार्टी के दो आयोजक गिरफ्तार, एसएसपी दफ्तर में सफाई देने पहुचे थे

Chhattisgarh September 13, 2025 रिपोर्टर: shailesh
विवादित न्यूड पार्टी के दो आयोजक गिरफ्तार, एसएसपी दफ्तर में सफाई देने पहुचे थे

विवादित न्यूड पार्टी के दो आयोजक गिरफ्तार, एसएसपी दफ्तर में सफाई देने पहुचे थे

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर वायरल हुए विवादित न्यूड पार्टी पोस्टर ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है। इस पोस्टर में पार्टी में लड़के-लड़कियों को शराब लेकर आने और अश्लील गतिविधियों में शामिल होने का खुला आमंत्रण दिया गया था। अब इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, इस मामले से जुड़े दो युवक आज अपनी सफाई देने रायपुर एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। फिलहाल दोनों से क्राइम ब्रांच ऑफिस में गहन पूछताछ की जा रही है। बता दें कि मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @sinful_writer1 नामक अकाउंट से न्यूड पार्टी का आपत्तिजनक विज्ञापन जारी किया गया है। इन पोस्टरों में पार्टी का प्रचार अलग-अलग नामों से किया गया है।

इनमें ‘न्यूड पार्टी’ और ‘स्ट्रेंजर हाउस पार्टी’ (Stranger House Party) शामिल हैं। स्ट्रेंजर हाउस पार्टी की तारीख 21 सितंबर बताई गई है और उसमें प्रतिभागियों से खुद की शराब लाने के लिए कहा गया है। हालांकि, पार्टी का स्थान और आयोजकों के नाम अब तक सामने नहीं आए हैं।

कांग्रेस नेताओ ने एसएसपी को सौपा ज्ञापन :  सोशल मीडिया में ‘न्यूड पार्टी’ के इनविटेशन का पोस्टर सामने आने के बाद कांग्रेस सड़क पर उतर आए हैं. कांग्रेसियों ने इस मामले में एसएसपी को ज्ञापन सौंपा जिसके बाद पुलिस ने 2 आयोजको को गिरफ्तार कर लिया है|

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds